खेतड़ी में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:रात में खेत से लौट रहा था युवक, भिटेरा के पास हुआ हादसा
खेतड़ी में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:रात में खेत से लौट रहा था युवक, भिटेरा के पास हुआ हादसा
खेतड़ी : खेतड़ीनगर थाना क्षेत्र के भिटेरा के पास देर शाम एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को राजकीय उप जिला अस्पताल में शव का पाॅस्टमार्टम करवाया।
खेत से लौट रहा था घर
टीलावाली निवासी अमर सिंह ने बताया कि उनके भाई विजेंद्र सिंह (37) पुत्र बजरंग लाल देर शाम करीब 8 बजे जसरापुर के कोठी की ढाणी स्थित अपने खेत से बाइक पर वापस लौट रहे थे। भिटेरा के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल होकर सड़क पर गिर गए।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल विजेंद्र सिंह को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक विजेंद्र सिंह मजदूरी का काम करता था। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं, जिनमें बेटी भावना (8), बेटा रूपेश (6) और एक अन्य बेटी गरीसमा शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।खेतड़ीनगर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक जानकारी जुटाई।
एएसआई विजय सिंह ने बताया – मृतक के शव का पाॅस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे में बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2102545


