भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन:समस्याएं हल नहीं हुईं तो होगा उग्र आंदोलन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन:समस्याएं हल नहीं हुईं तो होगा उग्र आंदोलन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
झुंझुनूं : अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर बुधवार को भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। किसानों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने, बकाया भुगतान करने और बिजली आपूर्ति सुधारने की गुहार लगाई है। किसानों का कहना है कि अगर उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
ज्ञापन देने से पहले जिला कार्यालय में संघ की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष डॉ. पवन चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले भर से आए किसानों ने अपनी समस्याओं को रखा और तय किया कि सरकार तक अपनी बात मजबूती से पहुंचाई जाए। किसानों का कहना है कि इस साल कम बारिश और ओलावृष्टि से रबी की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने मांग की है कि विशेष गिरदावरी करवाकर जल्द मुआवजा दिया जाए।
रबी फसल 2022-23 का करीब 10 हजार किसानों का भुगतान अभी भी बकाया है, जिसे तुरंत जारी करने की मांग की गई है। किसानों का आरोप है कि खरीफ 2025 में भारी नुकसान के बावजूद प्रशासन ने कागजों में कम खराबा दिखाया, जिससे किसान मुआवजे से वंचित रह गए।
किसानों को खेती के लिए दिन में पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। साथ ही मंडियों में व्यापारियों द्वारा की जा रही अवैध कटौती पर भी रोक लगाने की मांग की गई है। संघ के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि किसान इस समय आर्थिक तंगी और प्राकृतिक आपदा की दोहरी मार झेल रहा है। यदि सरकार ने ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की, तो पूरे जिले में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2100658


