[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीलवा के राजकीय विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन: टॉपर्स का किया सम्मान, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीलवा के राजकीय विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन: टॉपर्स का किया सम्मान, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

बीलवा के राजकीय विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन: टॉपर्स का किया सम्मान, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीलवा में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सूबेदार मेजर गंगाराम रहे, जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. चरण सिंह ने की।

मुख्य अतिथि सूबेदार मेजर गंगाराम ने कहा कि विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करनी चाहिए, तभी सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करें और उन्हें राजकीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाएं।

इस अवसर पर विद्यालय टॉपर निशा पुत्री हेमराज ने 93.80 प्रतिशत, विकास सिंह राठौड़ ने 90 प्रतिशत, गरिमा कंवर ने 88.50 प्रतिशत, रवि बबेरवाल ने 88 प्रतिशत, करीना ने 87 प्रतिशत तथा रोहित कुमार ने 83.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सभी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का भी स्वागत किया गया। विद्यार्थियों के लिए खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें फुटबॉल मैच विशेष आकर्षण रहा।अंत में प्रधानाचार्य डॉ. चरण सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, बी.एड. इंटर्न एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles