[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : मारपीट व हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी जयराम गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : मारपीट व हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी जयराम गिरफ्तार

मारपीट व हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी जयराम गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल 

झुंझुनूं : मृदुल कच्छावा (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक जिला झुंझुनूं के निर्देशन व  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ० तेजपाल सिंह (आर.पी.एस.) एवं वृत्ताधिकारी वृत्त झुंझुनूं ग्रामीण रोहिताश देवन्दा ( आर. पी. एस.) के सुपरविजन में प्रकरण हाजा का अनुसंधान प्रारम्भ कर वांछित अरोपी जयराम व उनके साथी अभियुक्तो की तलाश हेतु टीम गठित की गई, एवं मुखबीर खास की सूचना पर  20 मई 2023 को मुल्जिम जयराम को सांगानेर जयपुर से डिटेन कर बाद अनुसंधान मुल्जिम जयराम को हत्या के प्रयास अपराध धारा 147, 148, 149, 341, 323, 336, 307 भादस मे गिरफतार किया गया। आरोपी ने फरारी बैंगलुरू कर्नाटक मे काटी है। जिसको दिनांक 21.05.2023 को पेश न्यायालय कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जावेगा, शेष आरोपीयो को नामजद कर शीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा। मजरूह होशियारसिंह अभी जैर ईलाज एसएमएस जयपुर मे भर्ती हैं। आदि रिपोर्ट मुकदमा नम्बर 71 / 2023 धारा 147, 148, 149, 341, 323, 336, 307 भादस दर्ज कर अनुसंधान मुझ थानाधिकारी द्वारा प्रारम्भ किया गया।

घटना का विवरण :

08 मई 2023 को परिवादिया सुमन देवी पत्नी होशियार सिह जाति जाट उम्र 35 साल निवासी सिरियासर खुर्द पुलिस थाना बिसाउ ने ट्रोमा सेन्टर एस एम एम अस्पताल जयपुर में एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि कि मेरा पति राजकीय सेवा मे पटवारी के पद पर कार्यरत है। 07 मई 2023 को समय 02.00 पीएम पर मेरा पति होशियार सिह हमारे गाव सिरियासर खुर्द मे अपने खेत के अन्दर काम कर रहा था, उसी समय मेरा देवर जयराम अपने 8-10 आदमियो को साथ लेकर एक पिकअप गाडी नम्बर आरजे 18 जीबी 2987 मे सवार होकर आये तथा जान से मारने की नियत से मेरे पति होशियारसिंह के उक्त पिकअप गाडी की टककर मारी तो जो दुर जाकर गिरे। गाडी की टक्कर लगने से मेरे पति का पैर टुट गया, फिर जयराम व उसके साथीयो ने मेरे पति के साथ कुल्हाडी व सरियो से जान से मारने की नियत से वार किया। कुल्हाडी की चोट से मेरे पति का सिर फट गया व खुन निकलने लगा तथा मेरे पति को मरा हुआ समझकर उक्त लोग पिकअप गाडी को मौके पर ही छोड़कर चले गये।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • जयराम पुत्र चतरूराम जाति जाट उम्र 33 साल निवासी सिरियासर खुर्द थाना बिसाउ जिला झुंझुनू

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77