[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू पुलिस ने ‘ऑपरेशन नकेल’ में 11 तस्कर गिरफ्तार किए:पांच दिन में 8 मामले दर्ज, 54 लाख के मादक पदार्थ जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू पुलिस ने ‘ऑपरेशन नकेल’ में 11 तस्कर गिरफ्तार किए:पांच दिन में 8 मामले दर्ज, 54 लाख के मादक पदार्थ जब्त

चूरू पुलिस ने 'ऑपरेशन नकेल' में 11 तस्कर गिरफ्तार किए:पांच दिन में 8 मामले दर्ज, 54 लाख के मादक पदार्थ जब्त

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू पुलिस ने ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच दिनों में 11 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। 8 से 12 अप्रैल तक चले इस अभियान में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 8 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने करीब 54 लाख रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने रविवार को बताया कि इस कार्रवाई के दौरान 80.701 ग्राम हेरोइन, 2.133 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा, 3 किलो 270 ग्राम अफीम और 100 ट्रमाडोल नशे की टैबलेट जब्त की गई हैं। इसके अतिरिक्त, एक ट्रक, एक कार और एक बाइक भी जब्त की गई है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 52 लाख रुपये है।

एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि आजकल ड्रग्स का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है, जिससे स्कूल और कॉलेज के युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे की लत युवा पीढ़ी के भविष्य को खराब कर रही है और सामाजिक वातावरण को भी प्रभावित कर रही है, जिससे परिजन तनाव में रहते हैं।

चूरू में नशे के बढ़ते कारोबार पर लगाम कसने के लिए यह अभियान चलाया गया है, जिसमें आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। एसपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि युवाओं को अवैध ड्रग्स बेचने वालों की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9950077191 जारी किया गया है। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Related Articles