[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में BJP प्रदेशाध्यक्ष का पुतला जलाया:कांग्रेसियों ने इस्तीफा मांगा, राठौड़ ने कहा था- पाकिस्तान -अमेरिका भिड़ंत में हम पाकिस्तान के साथ

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में BJP प्रदेशाध्यक्ष का पुतला जलाया:कांग्रेसियों ने इस्तीफा मांगा, राठौड़ ने कहा था- पाकिस्तान -अमेरिका भिड़ंत में हम पाकिस्तान के साथ

सीकर में BJP प्रदेशाध्यक्ष का पुतला जलाया:कांग्रेसियों ने इस्तीफा मांगा, राठौड़ ने कहा था- पाकिस्तान -अमेरिका भिड़ंत में हम पाकिस्तान के साथ

सीकर : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा पाकिस्तान पर दिए बयान को लेकर आज सीकर में कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध जताया गया। कांग्रेसियों ने करीब 1 घंटे तक मदन राठौड़ के पुतले को कलेक्ट्रेट के बाहर पेड़ पर रस्सी से लटकाए रखा। इसके बाद पुतला दहन किया। कांग्रेस ने बीजेपी से मदन राठौड़ का इस्तीफा लेकर उन्हें फांसी देने की मांग की है।

दरअसल बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने जयपुर में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर आयोजित सेमिनार में पाकिस्तान को लेकर विवादित बयान दिया था। मदन राठौड़ ने कहा था- अगर भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट का मैच हो और दुर्भाग्य से भारत हार जाए। उस समय जो पटाखे फोड़े, वह देशभक्त नहीं है। हां, मैं यह कहता हूं कि अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच मैच हो तो हम पाकिस्तान के साथ हैं, क्योंकि वह हमारा पड़ोसी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड़ के पुतले को 1 घंटे तक पेड़ से लटकाए रखा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड़ के पुतले को 1 घंटे तक पेड़ से लटकाए रखा।

जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला ने कहा कि एक तरफ तो भारतीय जनता पार्टी और उनकी सरकार पाकिस्तान के लोगों को आंख दिखाने की बात करते हैं। लेकिन मदन राठौड़ के बयान ने बता दिया है कि बीजेपी की कथनी और करनी में अंतर है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि मदन राठौड़ का जो बयान है उसके लिए पार्टी उनसे इस्तीफा ले और उन्हें फांसी की सजा दे। क्योंकि मदन राठौड़ का यह बयान भारत देश और भारत के शहीदों का भी अपमान है।

मदन राठौड़ का पुतला जलाते हुए।
मदन राठौड़ का पुतला जलाते हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker