तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर,महिला की मौत:चौमू में डायलिसिस करवाकर लौट रही थी, कोलवा मोड़ के पास हुआ हादसा
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर,महिला की मौत:चौमू में डायलिसिस करवाकर लौट रही थी, कोलवा मोड़ के पास हुआ हादसा
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में डायलिसिस करवाकर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। डायलिसिस के बाद महिला अपने बेटे के साथ लौट रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा मूंडरू से आगे कोलवा मोड़ पर शुक्रवार शाम करीब 7 बजे हुआ। मृतका की पहचान गीतादेवी (52) निवासी नाथूसर के रूप में हुई है।
डायलिसिस करवाकर लौट रहे थे
बेटे दीपक ने बताया- गीतादेवी किडनी की बीमारी से पीड़ित थीं। शुक्रवार को दीपक चौमू के एक अस्पताल से मां का डायलिसिस करवाकर बाइक से घर लौट रहा था।
सामने से आई कार ने मारी टक्कर
शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच कोलवा मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से दीपक सड़क पर गिर गया और उसकी मां गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं।

दीपक पहले उन्हें खेजरोली अस्पताल ले गया। बाद में चौमू के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने गीतादेवी को मृत घोषित कर दिया।
गीतादेवी के पति निजी शिक्षक हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शनिवार को श्रीमाधोपुर सीएचसी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2456337


