[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आईटीबीपी जवान के परिवार को मिली सहायता:यूनिट ने 1.51 लाख रुपए का चेक सौंपा, श्रद्धांजलि दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

आईटीबीपी जवान के परिवार को मिली सहायता:यूनिट ने 1.51 लाख रुपए का चेक सौंपा, श्रद्धांजलि दी

आईटीबीपी जवान के परिवार को मिली सहायता:यूनिट ने 1.51 लाख रुपए का चेक सौंपा, श्रद्धांजलि दी

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के दिसनाऊ गांव निवासी आईटीबीपी जवान विकास शर्मा के परिवार को उनकी यूनिट की ओर से शनिवार को 1 लाख 51 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक भेंट किया गया। इस दौरान जवान को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

विकास शर्मा 61वीं बटालियन आईटीबीपी में कांस्टेबल (जीडी) के पद पर अरुणाचल प्रदेश के लिकाबली में तैनात थे। 12 सितंबर को ड्यूटी के दौरान अचानक गिरने से उनका निधन हो गया था। 14 सितंबर को पैतृक गांव दिसनाऊ में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

सहायता राशि का चेक जवान की यूनिट की ओर से भेजा गया था। इस अवसर पर यूनिट से आए इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह तेतरवाल, कुलदीप सिंह महरिया तथा आईटीबीपी के पूर्व सैनिक इंस्पेक्टर घीसाराम ख्यालिया, उमेद सिंह और जगाना राम ने जवान की वीरांगना एवं माता-पिता को चेक भेंट किया।

पूर्व सैनिक वेलफेयर समिति, लक्ष्मणगढ़ के अध्यक्ष सूबेदार रणजीत सिंह गढ़वाल व कैप्टन शिवराम सिंह ख्यालिया ने परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करने वाले जवानों के परिवारों का सम्मान और सहयोग करना समाज का नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विकास शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सूबेदार मेजर घीसाराम, सूबेदार जमालुद्दीन, हवलदार छोटू सिंह, कैप्टन शिवराम सिंह ख्यालिया सहित आईटीबीपी के जवान, अनेक पूर्व सैनिक एवं गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker