टीलावाली के पास मजदूरों की पिकअप पलटी:हादसे में छह घायल, पांच की हालत गंभीर; जयपुर और झुंझुनूं रेफर
टीलावाली के पास मजदूरों की पिकअप पलटी:हादसे में छह घायल, पांच की हालत गंभीर; जयपुर और झुंझुनूं रेफर
खेतड़ी : खेतड़ी में मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार 6 मजदूर घायल हो गए। जिन्हें खेतड़ी उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत होने पर दो को जयपुर और तीन को झुंझुनूं रेफर किया गया है।
कंस्ट्रक्शन साइट पर जा रहे थे
हादसा उपखंड के टीलावाली के पास शनिवार सुबह हुआ। जानकारी के अनुसार, बसंत विहार और खरखड़ा के रहने वाले ये सभी मजदूर सुबह करीब 8 बजे पिकअप गाड़ी में सवार होकर बसई स्थित एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी करने जा रहे थे।
कंट्रोल खोया और पिकअप पलटी
टीलावाली के संजू की ढाणी के पास पहुंचने पर पिकअप का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वो सड़क पर पलट गई। हादसे में बसंत विहार निवासी रामूसिंह और अजय, तथा खरखड़ा निवासी सुरेश, विक्रम, राजेंद्र और कान्हाराम घायल हो गए।

सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के पायलट अजीत सिंह निर्वाण, सतीश मान और ईएमटी कुलदीप महरिया मौके पर पहुंचे। घायलों को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया।
दो जयपुर और तीन झुंझुनूं रेफर
प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने विक्रम और अजय की गंभीर हालत देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया। जबकि रामूसिंह, सुरेश और राजेंद्र को झुंझुनूं रेफर किया गया है। एक अन्य घायल का उपचार खेतड़ी अस्पताल में जारी है, जिसे कम चोटें आई हैं। डॉ. हर्ष सौभरी ने बताया कि एक व्यक्ति को कम चोटें आई हैं, जिसका डॉक्टरों की ओर से उपचार किया जा रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पिकअप पलटने से खरखड़ा से चंवरा जाने वाली सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था, जिसे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गाड़ी हटाकर सुचारू करवाया।
ग्रामीणों ने बताया कि खरखड़ा से चंवरा तक सड़क का निर्माण कुछ समय पहले ही हुआ है, लेकिन इस पर संकेतक बोर्ड और ब्रेकर न होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने सड़क पर संकेतक बोर्ड और मोड़ों पर ब्रेकर बनाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092389


