[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में संविदा टीचर पर लगाया धर्म-परिवर्तन का आरोप:नवोदय विद्यालय के बाहर पहुंचे ग्रामीण, प्रदर्शन किया; समझाइश के बाद माने


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

झुंझुनूं में संविदा टीचर पर लगाया धर्म-परिवर्तन का आरोप:नवोदय विद्यालय के बाहर पहुंचे ग्रामीण, प्रदर्शन किया; समझाइश के बाद माने

झुंझुनूं में संविदा टीचर पर लगाया धर्म-परिवर्तन का आरोप:नवोदय विद्यालय के बाहर पहुंचे ग्रामीण, प्रदर्शन किया; समझाइश के बाद माने

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले काजड़ा गांव में शुक्रवार को लोगों ने एक संविदा टीचर पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया। टीचर जवाहर नवोदय विद्यालय में कार्यरत है। ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर विद्यालय के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की।

ग्रामीणों के अनुसार, नवोदय विद्यालय में संविदा (contract) पर कार्यरत एक शिक्षिका पिछले कुछ समय से गांव में सक्रिय है। वह घर-घर जाकर महिलाओं और अन्य ग्रामीणों से संपर्क कर रही है। ग्रामीणों का दावा है कि इस दौरान वे धार्मिक चर्चाओं के माध्यम से एक विशेष धर्म के प्रति प्रेरित करने और दूसरे धर्म के प्रति नकारात्मक बातें करने का प्रयास कर रही थीं। साथ ही, कुछ धार्मिक साहित्य और पुस्तकें बांटने की बात भी सामने आई है।

शिकायत पर कर रहे हैं जांच

पिलानी थानाधिकारी चंद्रभान चौधरी ने बताया कि काजड़ा गांव में नवोदय स्कूल के सामने ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने एक शिकायत पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया है कि स्कूल की एक शिक्षिका गांव की महिलाओं और स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को धर्म विशेष के बारे में गुमराह कर रही है। चौधरी ने कहा कि ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया है कि उनकी शिकायत पर गंभीरता से जांच की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से वार्ता की और उन्हें समझाया कि कानून को हाथ में लेने के बजाय विधिवत प्रक्रिया अपनाई जाए। पुलिस के आश्वासन और समझाइश के बाद रात करीब 10 बजे ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पिलानी थाने पहुंचकर शिक्षिका के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूर्व सरपंच बोले- गांव में भाईचारा बना रहे

पूर्व उप सरपंच मदन चनेजा और पंच प्रतिनिधि पवन गुर्जर ने बताया कि गांव में लंबे समय से भाईचारा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पिछले कुछ दिनों से इन गतिविधियों को लेकर चिंतित है, इसलिए सामूहिक रूप से अपनी बात रखने का निर्णय लिया गया। विक्रम शर्मा ने कहा कि प्रशासन को मामले की तह तक जाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी स्थितियों से बचा जा सके और सामाजिक सद्भाव बना रहे।

ग्रामीणों ने मामले को लेकर विद्यालय के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया
ग्रामीणों ने मामले को लेकर विद्यालय के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया
पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से वार्ता की
पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से वार्ता की
पिलानी SHO चंद्रभान
पिलानी SHO चंद्रभान

Related Articles