नालपुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुआ बाबा रामदेव मेला: भव्य कलश यात्रा, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, आज कुश्ती दंगल होगा आकर्षण
नालपुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुआ बाबा रामदेव मेला: भव्य कलश यात्रा, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, आज कुश्ती दंगल होगा आकर्षण
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के नालपुर गांव में शनिवार को बाबा रामदेव के दो दिवसीय मेले का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। मेले की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा।मेला कमेटी अध्यक्ष सुरेश खोवाल ने बताया कि नालपुर स्थित बाबा रामदेव मेला परिसर में आयोजित इस मेले के पहले दिन कलश यात्रा के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर निशान अर्पित किए गए। इसके बाद शाम को मंदिर परिसर में भव्य जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें लोक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

श्रद्धालुओं द्वारा निकाली गई कलश व निशान यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव के मंदिर में निशान चढ़ाकर धोक लगाई और सुख-समृद्धि की कामना की। गांव के महिला और पुरुषों ने हाथों में निशान लेकर यात्रा में भाग लिया, वहीं ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।
सुरेश खोवाल ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से ग्रामीणों की आस्था को बढ़ावा मिलता है और युवाओं को सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि मेले के दूसरे दिन रविवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को मेला कमेटी की ओर से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर सुरेश, अजय, योगेन्द्र, राजेश, मोहन, हरविंदर, जितेंद्र, अशोक, दीपक, जगन, कुलदीप, कुंदन, टोनी, महेंद्र, कृष्ण, विनोद, सुनील सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092542


