[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलड़ी-नीमजोड़ सड़क में घटिया सामग्री काम में लेने का आरोप:ग्रामीणों ने काम रुकवाया, एक करोड़ की लागत से बन रही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलड़ी-नीमजोड़ सड़क में घटिया सामग्री काम में लेने का आरोप:ग्रामीणों ने काम रुकवाया, एक करोड़ की लागत से बन रही

नवलड़ी-नीमजोड़ सड़क में घटिया सामग्री काम में लेने का आरोप:ग्रामीणों ने काम रुकवाया, एक करोड़ की लागत से बन रही

नवलगढ़ : नवलगढ़ क्षेत्र में नवलड़ी से नीमजोड़ तक बन रही करीब 3 किलोमीटर लंबी डामर सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया है। लगभग 1 करोड़ रुपए की लागत से सड़क का निर्माण किया जा रहा है।

आरोप-अंगुली से कुरेदने पर नीचे से मिट्टी निकल रही

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की सतह इतनी कमजोर है कि हाथ या अंगुली से कुरेदने पर नीचे से मिट्टी निकल रही है। उनका कहना है कि सड़क पर केवल डामर की एक पतली परत बिछाकर औपचारिकता पूरी की जा रही है, जिससे इसकी मजबूती पर संदेह है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता और अधिकारियों की कथित मिलीभगत के भी आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सड़क निर्माण कार्य शाम को शुरू कर रात के अंधेरे में किया गया, जिससे इसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

एईएन मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों से बात की

ग्रामीणों के विरोध के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग के सहायक अभियंता उदय सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें घटिया निर्माण दिखाया, जिस पर सहायक अभियंता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सड़क निर्माण में कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ स्थानों पर कमी हो सकती है, जिसे जांच के बाद शीघ्र ही दुरुस्त करवा दिया जाएगा।

सहायक अभियंता उदय सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि यदि वे संतुष्ट नहीं हैं तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत कर सकते हैं, जिनके द्वारा दोबारा जांच कराई जा सकती है। हालांकि, अधिकारियों के इस आश्वासन के बावजूद ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। उनका कहना है कि जब तक निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण नहीं किया जाता, तब तक वे कार्य शुरू नहीं होने देंगे।

Related Articles