[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रवासी श्रमिकों व विवाह हेतु गैस सिलेण्डर वितरण की नई गाइडलाइन जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रवासी श्रमिकों व विवाह हेतु गैस सिलेण्डर वितरण की नई गाइडलाइन जारी

प्रवासी श्रमिकों व विवाह हेतु गैस सिलेण्डर वितरण की नई गाइडलाइन जारी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर खाद्य विभाग के निर्देशानुसार प्रवासी श्रमिकों तथा विवाह समारोहों के लिए गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराने को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है।

जिला रसद अधिकारी (डीएसओ) अंशु तिवाड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेण्डर केवल प्रवासी श्रमिकों को ही उपलब्ध कराएंगी।

उन्होंने बताया कि राज्य में चल रहे शादी सीजन को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं को भी राहत दी गई है। यदि कोई उपभोक्ता विवाह का कार्ड जिला रसद अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करता है, तो आवश्यकता अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 2 तथा शहरी क्षेत्रों में 3 वाणिज्यिक सिलेण्डर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Related Articles