[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत साक्षरता एवं जागरूकता शिविर लगाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत साक्षरता एवं जागरूकता शिविर लगाया गया

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत साक्षरता एवं जागरूकता शिविर लगाया गया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चूरू के ‌ अध्यक्ष एवं सचिव के निर्देशानुसार आज 10.‌ अप्रैल.2026 को विशेष कार्यक्रम के रूप में (परिवर्तनकारी मंगलवार) विषय पर चूरू मुख्यालय पर स्थित एस.के. मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गढ़ के पीछे) में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर/कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस शिविर में साईबर क्राईम एवं बच्चों के अधिकार के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई साईबर क्राईम से उनकी शिक्षा, मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य, परिवार व सामाजिक सम्मान पर होने वाले प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई । विशेष रूप से कोर्ट वाली दीदी, जूनियर लीगल लिटरेसी क्लब एवं शिकायत निवारण प्रोटोकॉल आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।

शिविर में उपस्थित लोगों को “बाल विवाह” को रोकने व इसके दुष्परिणामों व कानूनी कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी गई और समझाया गया कि वे इसकी रोकथाम में सामाजिक रूप से अपना पूर्ण सहयोग करें। यदि ऐसा कोई मामला दृष्टिगत होता है तो समझाया जाव ।

शिविर/कार्यक्रम के दौरान लगभग के 35 छात्राओं/स्टाफ महिलाऐं, 25 छात्र/ पुरुष स्टाफ कुल 68 की उपस्थिति रही। सभी को उक्त अधिनियम/अभियान व कार्यों की जानकारी अपने परिजन, निकटतम रिश्तेदार, मित्रजन, सहपाठी, मौहल्ले वासियों को भी देने का सुझाव देते हुए अभियान को सफल बनाने की अपील की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव कुमार शर्मा प्रधानाचार्य ने ‌ कि और अंत में सभी का आभार व्यक्त किया ।संचालन रवि दाधीच वरिष्ठ अध्यापक ने किया ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker