[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, शिक्षक हितों पर हुई चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, शिक्षक हितों पर हुई चर्चा

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, शिक्षक हितों पर हुई चर्चा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा), खंड चूरू का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग संकल्प भवन, श्रीमती केशर देवी सोती आदर्श विद्या मंदिर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र की अध्यक्षता राजेश कौशिक ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की रीति-नीति, उद्देश्य एवं गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

द्वितीय सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने की। इस सत्र में “मेरा विद्यालय, मेरा स्वाभिमान” अभियान के प्रदेश संयोजक कृष्ण कुमार सैनी ने शिक्षकों की भूमिका, विद्यालय विकास एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

अवकाश कटौती का किया विरोध
अभ्यास वर्ग के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी शिविरा पंचांग में अवकाश कटौती का कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि पहले से ही शिक्षकों को अन्य विभागों की तुलना में कम अवकाश मिलते हैं, ऐसे में नई कटौती से शिक्षकों में असंतोष बढ़ा है।

प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह राठौड़ ने कहा कि यदि अवकाशों में कटौती की जाती है तो शिक्षकों को भी अन्य कार्मिकों की तरह 30 पीएल (प्रिविलेज लीव) दी जानी चाहिए। उन्होंने शिविरा पंचांग में पुनः संशोधन की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि मांग नहीं मानी गई तो 9 अप्रैल को होने वाली प्रदेश स्थाई समिति की बैठक में आगामी रणनीति तय की जाएगी।

संगठन विस्तार पर दिया जोर
मंत्री कन्हैयालाल सैनी ने बताया कि अभ्यास वर्ग में सभी शिक्षकों ने संगठन के उद्देश्यों को आत्मसात करते हुए शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लिया। साथ ही सदस्यता अभियान को सशक्त बनाने एवं प्रत्येक विद्यालय तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम का समापन खंड अध्यक्ष चिमनलाल शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर लक्ष्मणदान चारण, नरपत सिंह शेखावत, रवि आनंद, हेमंत शर्मा, होशियार चंद्र, महेश शर्मा, प्रभुदयाल सैनी सहित अनेक शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles