[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आफ़ताबे शेखावाटी का 160वां उर्स मुबारक सम्पन्न, कुल की रस्म के साथ हुआ समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

आफ़ताबे शेखावाटी का 160वां उर्स मुबारक सम्पन्न, कुल की रस्म के साथ हुआ समापन

मुल्क में अमन-चैन व तरक्की की मांगी दुआ, शाही चादर पेश, मेले में उमड़ा जनसैलाब

फतेहपुर : ऐतिहासिक दरगाह आफ़ताबे शेखावाटी हज़रत ख़्वाजा हाजी मुहम्मद नजमुद्दीन साहिब सुलैमानी चिश्ती अल्फारूकी रहमतुल्लाह अलैह में पिछले 8 दिनों से जारी 160वां सालाना उर्स मुबारक एवं मेला रविवार को कुल की रस्म के साथ विधिवत सम्पन्न हो गया।

सुबह 11 बजे दरगाह के सज्जादानशीन व मुतवल्ली पीर गुलाम नसीर साहब की सदारत में कुल शरीफ की महफिल आयोजित हुई, जिसमें दरगाह की शाही चौकी नजमी ब्रदर्स ने रंग और मेला पेश कर समां बांध दिया। दोपहर 1 बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की गई, जिसमें सज्जादानशीन पीर गुलाम नसीर साहब ने फातिहा ख्वानी कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। इस अवसर पर पीर गुलामे नज्म साहब ने शजरा ख्वानी की और सभी जायरीन को उर्स की मुबारकबाद दी।

इससे पूर्व शनिवार देर रात बड़े उर्स के दौरान कदीमी शाही चादर मुहल्ला चेजारान से शाही लवाजमात के साथ रवाना होकर शाम करीब 7:30 बजे दरगाह शरीफ पहुंची। जहां सज्जादानशीन ने चादर को अपने सर पर ग्रहण कर मुख्य मजार पर पेश किया और दुआएं मांगी।

कार्यक्रम में फतेहपुर विधायक हाकम अली खान, पूर्व चेयरमैन मधुसूदन भिंडा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं अजमेर दरगाह की ओर से सज्जादानशीन दीवान साहब के जानशीन सैय्यद नसीरुद्दीन चिश्ती ने भी दरगाह पहुंचकर चादर चढ़ाई और दुआएं कीं तथा पीर गुलामे नज्म साहब की दस्तारबंदी की।

उर्स के दौरान देर रात तक मेले में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा रहा। झूले, दुकानों और बाजारों में रौनक का माहौल देखने को मिला। उर्स का यह आयोजन आस्था, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker