[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में टीचर्स का छुट्टी कटौती पर विरोध:आदेश वापस लेने की मांग, 20 अप्रैल और 18 मई को आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में टीचर्स का छुट्टी कटौती पर विरोध:आदेश वापस लेने की मांग, 20 अप्रैल और 18 मई को आंदोलन की चेतावनी

सुजानगढ़ में टीचर्स का छुट्टी कटौती पर विरोध:आदेश वापस लेने की मांग, 20 अप्रैल और 18 मई को आंदोलन की चेतावनी

सुजानगढ़ : राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) की उपशाखा सुजानगढ़ से जुड़े शिक्षक नेताओं और टीचर्स ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय में नायब तहसीलदार असलम खान को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंप कर शिक्षा विभाग द्वारा छुट्टियों में की गई कटौती के आदेश को वापस लेने की मांग रखी।

इससे पहले टीचर्स गणेश मन्दिर से एसडीएम ऑफिस तक रैली के रूप में शिक्षा मंत्री और नई नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंचे। ज्ञापन में लिखा कि शिविरा पंचांग में स्कूल के छुट्टियों में संस्था प्रधान के दो अधिकृत छुट्टियों में से एक छुट्टी की कटौती की गई है। वहीं गर्मियों की छुट्टियों में 10 दिन की कटौती की गई है।

जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे

ज्ञापन में लिखा कि यह कटौती ना तो व्यावहारिक है, ना ही न्यायसंगत है। इन कटौतियों से राज्य भर के टीचर्स में भारी असंतोष है। इसलिए संस्था प्रधान के अधिकृत छुट्टी दो दिन का रखा जाए। वहीं गर्मियों की छुट्टियों में लागू 10 दिन की कटौती को वापस लिया जाए। टीचर्स ने चेताया कि अगर कटौतियां वापस नहीं ली गई तो 20 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किए जाएंगे।

ये रहे मौजूद

अगर सरकार फिर भी नहीं मानी तो 18 मई को शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी में बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश प्रतिनिधि पूसाराम स्वामी, मनोहर सिंह, सुबोध भास्कर, महावीर प्रजापत, हंसराज रैगर, सुनील गुर्जर सहित बड़ी संख्या में टीचर्स मौजूद थे।

Related Articles