भैरूसर में खेत से इसबगोल-गेहूं के 16 कट्टे चोरी:पिकअप में डालकर ले गए चोर, किसान सुबह खेत पहुंचा तो पता चला
भैरूसर में खेत से इसबगोल-गेहूं के 16 कट्टे चोरी:पिकअप में डालकर ले गए चोर, किसान सुबह खेत पहुंचा तो पता चला
सरदारशहर : सरदारशहर के उदासर बीदावतान से काकलासर जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित भैरूसर गांव में एक किसान के खेत से इसबगोल और गेहूं के 16 कट्टे चोरी हो गए। चोरों ने रात करीब 12 बजे पिकअप वाहन का इस्तेमाल कर इस वारदात को अंजाम दिया।
चोरी हुए माल में 8 कट्टे इसबगोल और 8 कट्टे गेहूं शामिल थे। जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार रुपए है। किसान गिरधारीलाल मेघवाल को सुबह खेत पर पहुंचने पर चोरी का पता चला। उन्होंने तत्काल भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह छाजूसर को घटना की जानकारी दी, जिन्होंने भालेरी पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही भालेरी थाने से हेड कॉन्स्टेबल सुभाष कुमार और अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उदासर बीदावतान, काकलासर और छाजूसर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
इस घटना पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह छाजूसर ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पहले भी खेतों से गेहूं, इसबगोल और ग्वार की चोरी की कई घटनाएं हुई हैं, लेकिन अब तक किसी मामले का खुलासा नहीं हुआ है। राजेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही चोरों को नहीं पकड़ा गया, तो ग्रामीण आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। भालेरी थाना अधिकारी मंगूराम ने आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092059


