[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टांई के पीएम श्री शहीद मेजर रणवीर सिंह बाबा केशरनाथ रा.उ.मा.विधालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

टांई के पीएम श्री शहीद मेजर रणवीर सिंह बाबा केशरनाथ रा.उ.मा.विधालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया

टांई के पीएम श्री शहीद मेजर रणवीर सिंह बाबा केशरनाथ रा.उ.मा.विधालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया

बिसाऊ : बुधवार को पीएम श्री शहीद मेजर रणवीर सिंह बाबा श्री केशरनाथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टांई में प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 ग्राम टांई सरपंच प्रतिनिधि इकबाल खान दिलावरखानी के सौजन्य से आयोजित किया गया। जिसमें बिसाऊ,टांई, महनसर,भीखनसर, पाटोदा, ढाणी,पिलानी खुर्द व बिरमी के राजकीय व निजी संस्थाओं के 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम मंडावा मुनेष कुमारी तथा विशिष्ट अतिथि शेर सिंह राठौड़ तहसीलदार बिसाऊ व कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत सोमनाथ के द्वारा की गई। ग्राम पंचायत टांई की सरपंच शमीरा बानो, ग्राम विकास अधिकारी उमेद सिंह समाजसेवी हाजी इकबाल खां दिलावर खानी, युथ लिडर इस्माइल तंवर, समाजसेवी खानुखान महनसर, व गांव के गणमान्य नागरिक व सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावको ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

टांई की राजकीय विद्यालय की छात्रा रुचिरा जांगिड़ ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य हरि सिंह कुल्हरी ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, भामाशाहो व गणमान्य नागरिकों, विद्यालय एसडीएमसी के सदस्यों और विद्यालय के समस्त स्टाफ को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker