धोद में खेल मैदान के पास गंदे पानी का जमाव:ग्रामीण बोले- 2 साल से समस्या बरकरार, ईओ ने दिया समाधान का आश्वासन
धोद में खेल मैदान के पास गंदे पानी का जमाव:ग्रामीण बोले- 2 साल से समस्या बरकरार, ईओ ने दिया समाधान का आश्वासन
धोद : धोद नगरपालिका क्षेत्र में खेल मैदान के पास गंदे पानी और कीचड़ के जमाव से ग्रामीण परेशान हैं। इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) कालूराम को ज्ञापन सौंपा है।
ग्रामीण मनोज कुमावत ने बताया कि यह समस्या पिछले लगभग दो सालों से बनी हुई है। नगरपालिका द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थिति इतनी गंभीर है कि दो दिन पहले एक वाहन कीचड़ में फंस गया था, जिसे जेसीबी की सहायता से निकालना पड़ा।
ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के कारण न केवल आवाजाही बाधित हो रही है, बल्कि आसपास रहने वाले लोगों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ईओ कालूराम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092002


