सुजानगढ़ में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस:पार्टी कार्यालय में हुई संगोष्ठी, इतिहास और योगदान पर चर्चा
सुजानगढ़ में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस:पार्टी कार्यालय में हुई संगोष्ठी, इतिहास और योगदान पर चर्चा
सुजानगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सुजानगढ़ के गांधी चौक स्थित शहर मंडल कार्यालय आयोजन हुआ। मंडल कार्यालय में स्थापना दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई।
समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनय माटोलिया ने की। नेता बुद्धिप्रकाश सोनी ने कार्यकर्ताओं को संगठन के इतिहास व पार्टी कार्यकर्ताओं के संघर्ष के बारे में बताया। पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति के साथ एकजुट रहकर पार्टी का कार्य करने व आगामी नगर परिषद चुनाव में विजय हासिल करने का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनां दी।
इस दौरान पूर्व खनिज राज्य मंत्री खेमाराम मेघवाल, एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता बाबूलाल कुलदीप, वरिष्ठ नेता बुद्धिप्रकाश सोनी, अंजनी कुमार रांकावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष चन्द्रप्रभा सोनी, निवर्तमान पार्षद, रिछपाल बिजरणीया, पंकज घासोलिया, महामंत्री प्रकाश भार्गव, युवा मोर्चा संयोजक हिमांशु भाटी, गंगाधर लाखन मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092140


