[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांडवा पीएमश्री स्कूल में 72 बालिकाओं को साइकिल मिलीं:32 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, प्रिसिंपल बोले- शिक्षा को बढ़ावा देना लक्ष्य

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सांडवा पीएमश्री स्कूल में 72 बालिकाओं को साइकिल मिलीं:32 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, प्रिसिंपल बोले- शिक्षा को बढ़ावा देना लक्ष्य

सांडवा पीएमश्री स्कूल में 72 बालिकाओं को साइकिल मिलीं:32 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, प्रिसिंपल बोले- शिक्षा को बढ़ावा देना लक्ष्य

सांडवा : सांडवा के पीएमश्री लक्ष्मी नारायण तापड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को कक्षा 9 की 72 बालिकाओं को राज्य सरकार की योजना के तहत निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। इसी कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 32 मेधावी छात्र-छात्राओं को साफा और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य नरेश कुमार थालौड़ ने बताया कि इस सरकारी योजना से बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन मिलेगा और उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी। उन्होंने यह भी कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान अन्य छात्र-छात्राओं को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर भागूराम सारण, पेमाराम माली, हंसराज मौर्य, जय सिंह, पवन कुमार नाई, भवानी शंकर मारू, रामदेवा राम, सुनीता, राधा किलका, सुमित कुमार, प्रभाकरण मंडा, भंवरलाल पिलानिया, नेमीचंद, संजय कुमार और गिरधारी सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles