पत्नी ने सुसाइड किया तो पति ट्रेन के आगे कूदा:इंस्टाग्राम पर लिखा-तेरे बिना नहीं रह सकता, दो दिन पहले बेटे का जन्मदिन मनाया था
पत्नी ने सुसाइड किया तो पति ट्रेन के आगे कूदा:इंस्टाग्राम पर लिखा-तेरे बिना नहीं रह सकता, दो दिन पहले बेटे का जन्मदिन मनाया था
झुंझुनूं : झुंझुनूं में पत्नी की मौत से आहत पति ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। दोनों की दो साल पहले शादी हुई थी। 2 दिन पहले बेटे का जन्मदिन मनाया था। सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पति जयपुर के लिए रवाना हो गया। पत्नी ने घर में जाकर फंदा लगा लिया। पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही जयपुर जा रहे पति ने रास्ते में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इससे पहले इंस्टाग्राम पर लिखा- मैं तेरे बिना नहीं रह सकता, मैं भी आ रहा हूं। मामला सुल्ताना थाना क्षेत्र के पदमपुरा गांव में शनिवार का है।
सूचना पर थानाधिकारी रविन्द्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पति सचिन दूधवाल (25) जयपुर में मजदूरी करता था। दो दिन पहले ही गांव आया था। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही सचिन और उसकी पत्नी भारती (23) में अनबन थी। शनिवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
खिड़की से झांका तो पंखे से लटकी थी भारती
मृतक सचिन के पिता सुभाष दूधवाल ने बताया- बेटे की शादी 2024 में खींवसर निवासी भारती से की थी। दोनों के एक साल का बेटा है। दो दिन पहले ही पोते का जन्मदिन मनाया था। शादी के बाद से ही बेटे-बहू के बीच अनबन चल रही थी। उन्होंने कहा- भारती की मां की तबीयत खराब थी और वह पति को लेकर पीहर जाना चाहती थी, लेकिन किसी वजह से दोनों नहीं जा पाए। मैंने बहू से कहा- तुम खींवसर जाकर अपनी मां से मिल आओ, लेकिन वह नहीं गई और झगड़ा करने लगी। मैंने सचिन से कहा कि झगड़ा बढ़ेगा। तुम जयपुर चले जाओ, काम पर ध्यान दो।
सुभाष ने कहा- बहू लगातार ही झगड़ा कर रही थी, इस पर मैंने भारती के पिता और भाई से बात की। भारती के भाई चमन प्रकाश और चाचा से आकर समझाने के लिए कहा। आज सुबह 8:00 बजे सचिन जयपुर के लिए रवाना हुआ और मैं भी घर से निकल गया। सुबह 10:00 बजे भारती का भाई और चाचा पदमपुरा पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो भारती फंदे पर लटकी हुई थी। दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मेरी बेटी गोल्ड मेडलिस्ट, सुसाइड नहीं कर सकती
भारती के पिता ओमप्रकाश खारिया ने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। ओमप्रकाश ने बताया- सुबह करीब 10 बजे बेटी के ससुर ने फोन पर बताया कि कमरा अंदर से बंद है। दोनों घर से निकल गए हैं। मैंने अपने बेटे और भाई को भेजा। उन्होंने कहा- मेरी बेटी झुंझुनूं जिले की रेस में गोल्ड मेडलिस्ट रही है, होनहार थी। वो ऐसा नहीं कर सकती। मेरी बच्ची के साथ इन लोगों ने मारपीट की है। मेरी बच्ची जब भी पीहर से लौटती ये लोग उसे गहने-पैसे नहीं लाने का ताना देते थे। हम बच्ची के लिए इंसाफ चाहते हैं।
इंस्टाग्राम पर लिखा आखिरी पैगाम: ‘कोणी रह सकूं तेरे बिना, आ रहा हूं’
सुभाष ने कहा- सचिन जयपुर में मजदूरी करता था। दो-तीन दिन पहले ही गांव आया था। पत्नी भारती के सुसाइड की खबर जब सचिन को मिली तो उसने इंस्टाग्राम पर लिखा- “मैं भी कोणी रह सकूं तेरे बिना, आ रहा हूं।” कुछ देर बाद सचिन ने नवलगढ़ के दुर्जनपुरा के पास ट्रेन के आगे आकर सुसाइड कर लिया। सचिन का बायां हाथ कटकर ट्रैक के एक तरफ गिर गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092224


