अंबेडकर जयंती पर पलसाना में प्रतिभा सम्मान होगा:समिति ने पोस्टर का विमोचन किया, शोभायात्रा भी निकलेगी, टीम बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी
अंबेडकर जयंती पर पलसाना में प्रतिभा सम्मान होगा:समिति ने पोस्टर का विमोचन किया, शोभायात्रा भी निकलेगी, टीम बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी
पलसाना : पलसाना में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अम्बेडकर नवयुवक सेवा समिति की ओर से 14 अप्रैल को होने वाले इन आयोजनों के पोस्टर का शनिवार को विमोचन किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इन कार्यक्रमों में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ प्रमुख है। इसमें शिक्षा, खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। वक्ताओं ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को बाबा साहेब के विचारों “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो”- से जोड़ना है।
जयंती के अवसर पर कस्बे में विशाल शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में बाबा साहेब के जीवन पर आधारित आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। बड़ी संख्या में युवा डीजे के साथ इसमें भाग लेंगे। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य रास्तों से होकर गुजरेगी, जिसके लिए विभिन्न स्थानों पर स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।
पोस्टर विमोचन के दौरान समिति के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में भाग लेकर इन्हें सफल बनाएं। आयोजनों के सुचारु संचालन के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस अवसर पर सुरजाराम दायमा, अर्जुन कटारिया, रिछपाल बिजारणियां, जगदीश कटारिया, गुलझारी लाल ढेनवाल, रमेश कटारिया, महावीर कटारिया, सुरेश कटारिया, गौतम कादिया और अंकित वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092232


