नीमकाथाना के स्टेडियम में पानी की टंकी का निर्माण शुरू:खिलाड़ियों की पीने के पानी की समस्या होगी दूर, मॉर्निंग वॉक पर आने वाले लोगों को भी मिलेगी सुविधा
नीमकाथाना के स्टेडियम में पानी की टंकी का निर्माण शुरू:खिलाड़ियों की पीने के पानी की समस्या होगी दूर, मॉर्निंग वॉक पर आने वाले लोगों को भी मिलेगी सुविधा
नीमकाथाना : नीमकाथाना के जिला स्टेडियम में पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह काम मॉर्निंग वॉक और खेलने के लिए आने वाले युवाओं की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद शुरू किया गया है। स्टेडियम आने वाले युवाओं ने पीने के पानी की समस्या को लेकर सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर से शिकायत की थी। बाजोर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराया। नगर पालिका ईओ रणजीत सिंह के निर्देश पर पानी की टंकी का निर्माण कार्य तुरंत प्रभाव से शुरू किया गया। टंकी का निर्माण पूरा होने के बाद स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों, युवाओं और आमजन को पीने के पानी की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092318
