[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए वाटर कूलर लगा:पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन, भामाशाह का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पाटन बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए वाटर कूलर लगा:पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन, भामाशाह का किया सम्मान

पाटन बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए वाटर कूलर लगा:पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन, भामाशाह का किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत

पाटन : पाटन कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर यात्रियों और आमजन की सुविधा के लिए एक वाटर कूलर लगाया गया है। भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए ये पहल की गई है। इसका उद्घाटन पुलिस अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया। यह वाटर कूलर भामाशाह दयाराम यादव ने भेंट किया है। बस स्टैंड पर लंबे समय से शुद्ध और ठंडे पेयजल की कमी महसूस की जा रही थी। यादव परिवार ने सामाजिक दायित्व के तहत इस आवश्यकता को पूरा करने का निर्णय लिया।

उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि बस स्टैंड पर यात्रियों का भारी आवागमन रहता है। भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतल जल के लिए परेशानी होती है। उन्होंने दयाराम यादव के इस कार्य को जनसेवा का सराहनीय उदाहरण बताया।

इस वाटर कूलर की स्थापना से यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को भीषण गर्मी में काफी राहत मिलेगी। यह सुविधा बस स्टैंड पर आने-जाने वाले सभी लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। कार्यक्रम में पाटन थानाधिकारी रमेश मीणा, पाटन सरपंच मनोज चौधरी, समाजवादी पार्टी नेता रामरतन यादव, दिलीप गोयल, अनिल जोशी और लक्ष्मीनारायण जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी और ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker