[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाजोद की अन्नु महला ने डांस प्रतियोगिता जीती:लूणकरणसर कॉलेज में नगद राशि से सम्मानित, मुख्य आकर्षण खिताब भी अपने नाम किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जाजोद की अन्नु महला ने डांस प्रतियोगिता जीती:लूणकरणसर कॉलेज में नगद राशि से सम्मानित, मुख्य आकर्षण खिताब भी अपने नाम किया

जाजोद की अन्नु महला ने डांस प्रतियोगिता जीती:लूणकरणसर कॉलेज में नगद राशि से सम्मानित, मुख्य आकर्षण खिताब भी अपने नाम किया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत

जाजोद : लूणकरणसर के भीमसेन चौधरी राजकीय कॉलेज में आयोजित कलांजलि सांस्कृतिक कार्यक्रम में जाजोद निवासी अन्नु महला ने दोहरी सफलता हासिल की है। उन्होंने नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया और साथ ही ‘कलांजलि सांस्कृतिक कार्यक्रम-2026’ का मुख्य आकर्षण खिताब भी अपने नाम किया।

अन्नु महला ने अपने उत्कृष्ट नृत्य प्रदर्शन से न केवल अपने गांव जाजोद का नाम रोशन किया, बल्कि मां जालपा देवी राजकीय स्कूल, तारानगर को भी गौरवान्वित किया। वह जाजोद निवासी राजेंद्र महला की बेटी हैं।

भीमसेन चौधरी राजकीय कॉलेज लूणकरणसर के प्राचार्य रजनीरमण झा ने अन्नु महला की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अन्नु महला को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश गोदारा और सह संयोजक जितेंद्र गोदारा ने भी इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। कॉलेज और संयोजक टीम की ओर से अन्नु महला को नगद इनाम राशि, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related Articles