जाजोद में श्री भोमियाजी महाराज का विशाल मेला भरा:विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, श्रद्धालुओं ने की प्रसादी ग्रहण
जाजोद में श्री भोमियाजी महाराज का विशाल मेला भरा:विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, श्रद्धालुओं ने की प्रसादी ग्रहण
जाजोद : ग्राम पंचायत जाजोद के लाखोला जोहड़े में स्थित श्री भोमियाजी महाराज का विशाल मेला आयोजित किया गया। इसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर पुजारी महेंद्र बुरड़क के अनुसार, मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया था। सुबह आरती के बाद सवा 10 बजे चूरमे का भोग लगाया गया, जिसके उपरांत भक्तों को प्रसादी वितरित की गई। श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना कर प्रसादी ग्रहण की और भोमियाजी महाराज के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
मेले के दौरान रात्रि में जागरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक कलाकारों ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मेले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। विजेता टीम को 21 हजार रुपए और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए और ट्रॉफी प्रदान की गई।
बच्चों के लिए 101 रुपए से 151 रुपए तक की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कुश्ती प्रतियोगिताएं 51 रुपए से लेकर 2100 रुपए तक की विभिन्न श्रेणियों में करवाई गईं। श्री भोमियाजी मेला समिति के आयोजकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को नकद इनाम देकर सम्मानित किया। मेले में लगी दुकानों पर महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की और आयोजन का आनंद लिया। यह पूरा आयोजन ग्राम पंचायत जाजोद की समस्त ग्राम जनता के सहयोग से संपन्न हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092777


