[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाखल के दूड़िया गांव में आकाशीय बिजली गिरी:पेड़ के पास बंधी भैंस की मौके पर मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

जाखल के दूड़िया गांव में आकाशीय बिजली गिरी:पेड़ के पास बंधी भैंस की मौके पर मौत

जाखल के दूड़िया गांव में आकाशीय बिजली गिरी:पेड़ के पास बंधी भैंस की मौके पर मौत

जाखल : दूड़िया गांव में सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना करीब 8 बजे हुई, जब मौसम में अचानक बदलाव आया और तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी। भैंस दूड़िया गांव निवासी ख्यालीराम बुडानिया की थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि भैंस घर के पास एक पेड़ के नीचे बंधी हुई थी। आकाशीय बिजली सीधे उसी स्थान पर गिरी, जिससे तेज झटके और करंट के कारण भैंस बुरी तरह झुलस गई और उसने तुरंत दम तोड़ दिया।

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों में इस घटना के बाद डर और चिंता का माहौल है। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम के बीच इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे पशुधन और जनहानि का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित ख्यालीराम बुडानिया को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने और आकाशीय बिजली से बचाव के उपायों को प्रभावी रूप से लागू करने की भी अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker