जैसलमेर में वरिष्ठ पत्रकार के खिलाफ प्रशासनिक निरंकुशता के विरोध में जयपुर में आज 7 वें दिन भी पत्रकारों का धरना लगातार जारी
जैसलमेर में वरिष्ठ पत्रकार के खिलाफ प्रशासनिक निरंकुशता के विरोध में जयपुर में आज 7 वें दिन भी पत्रकारों का धरना लगातार जारी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
जयपुर/ चूरू : राजधानी जयपुर में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रशासनिक निरंकुशता को लेकर पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे का आज 7 वें दिन भी धरना जारी हैं। एक प्रशासनिक अधिकारी के काले कारनामों को छुपाने के लिए सरकार के भी हठधर्मिता पर उतर आई हैं। जिसके परिणाम स्वरूप सरकार अभी तक वार्ता करने की पहल तक नहीं कर रही हैं। जिसे लेकर आज धरना स्थल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि संगठन सरकार से सकारात्मक बातचीत करने हेतु पहले दिन से ही तैयार हैं पर शायद सरकार खुद नहीं चाहती कि ये धरना समाप्त हो।

राठौड़ ने कहा कि धरना शुरू होने के बाद सरकार ने जैसलमेर कलेक्टर का तबादला तो कर दिया। लेकिन कलेक्टर ने जैसलमेर रहते हुए जिस तरह के कारनामे किए हैं, उसके अनुसार उन्हें सजा दी जानी चाहिए थी, उसकी जगह उन्हें वित्त विभाग में महत्वपूर्ण पोस्टिंग देकर सरकार ने अपनी ही जीरो टॉलरेंस की नीति की खुलेआम धज्जियां उड़ाई हैं। जिस कलेक्टर के विरुद्ध प्रदेशभर के पत्रकारों में जबरदस्त आक्रोश हैं, जिसके विरुद्ध जैसलमेर की आमजनता में गजब का गुस्सा हैं, जिसके विरुद्ध पर्यावरण प्रेमी सड़क पर उतर आए, उस कलेक्टर में आखिर कौनसी खासियत हैं, जो सिर्फ सरकार को ही नजर आ रही हैं, आमजन को नहीं?
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092421


