झुंझुनूं में खेल विश्वविद्यालय की मांग, सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने लोकसभा में उठाया मुद्दा
झुंझुनूं में खेल विश्वविद्यालय की मांग, सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने लोकसभा में उठाया मुद्दा
झुंझुनूं : बृजेंद्र सिंह ओला ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान झुंझुनूं सहित पूरे शेखावाटी क्षेत्र के युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाया। उन्होंने क्षेत्र में खेल विश्वविद्यालय अथवा राष्ट्रीय स्तर के खेल संस्थान की स्थापना की मांग रखी। सांसद ओला ने कहा कि झुंझुनूं व शेखावाटी क्षेत्र देश में सेना में युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी, उच्च शैक्षणिक उपलब्धियों और खेल प्रतिभाओं के लिए विशेष पहचान रखता है। यहां से बड़ी संख्या में वीर सैनिक और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि इतनी समृद्ध प्रतिभा होने के बावजूद क्षेत्र में आधुनिक खेल सुविधाओं और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण संस्थानों का अभाव है। इसके कारण प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे कई प्रतिभाएं आर्थिक व पारिवारिक कारणों के चलते आगे नहीं बढ़ पातीं।
सांसद ने सरकार से मांग की कि झुंझुनूं जिले में पटियाला जैसे राष्ट्रीय महत्व के खेल संस्थान अथवा खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए, ताकि युवाओं को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि इससे न केवल झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र, बल्कि पूरे शेखावाटी क्षेत्र से देश को और अधिक उत्कृष्ट खिलाड़ी मिल सकेंगे और क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को नई दिशा मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092640


