लाठ राजकीय विद्यालय का बोर्ड परीक्षा का शानदार परिणाम, बेटियों ने लहराया परचम – निकली विजयोत्सव रैली
लाठ राजकीय विद्यालय का बोर्ड परीक्षा का शानदार परिणाम, बेटियों ने लहराया परचम - निकली विजयोत्सव रैली
मंड्रेला : क़स्बे स्थित लाठ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार उपलब्धि हासिल कर एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्रामीण परिवेश में स्थित इस विद्यालय के उत्कृष्ट परिणामों ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। बुधवार को विद्यालय परिसर में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के बाद विद्यालय की ओर से विजयोत्सव रैली भी निकाली गई, जिसका क़स्बे के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। विद्यालय की छात्रा दीक्षा पुत्री विनोद सैनी ने 12 वीं कॉमर्स वर्ग में 90.20 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
वहीं कला वर्ग में छात्रा राखी पुत्री भरत लाल ने 89.08 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।विद्यालय के व्याख्याता वीरेंद्र सिंह निर्वाण ने बताया कि, विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन में यह उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किया है। विशेष रूप से बेटियों का प्रदर्शन हम सभी के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092421


