227 हाई रिस्क गांवों में लगेंगे आयुष्मान आरोग्य शिविर, हरी झंडी दिखाकर निक्षय वाहन को किया रवाना
227 हाई रिस्क गांवों में लगेंगे आयुष्मान आरोग्य शिविर, हरी झंडी दिखाकर निक्षय वाहन को किया रवाना
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 227 हाई रिस्क गांवों में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा। इस क्रम में बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने निक्षय वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान जिले में टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग व बीपी, शुगर व हीमोग्लोबिन की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चिन्हित 227 हाई रिस्क गावों में हेल्ड हैंड एक्स-रे मशीन से ज्यादा से ज्यादा एक्स-रे एवं बलगम की जांच की जाए। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ वेद प्रकाश ने बताया की राज्य सरकार के 30 पॉईंट के आधार जिले के 227 गांवों को हाई रिस्क गांव माना है, इनमें रतनगढ़ में 30, चूरू में 27, राजगढ़ में 30, सरदारशहर में 60, तारानगर में 26, सुजानगढ़ में 29 व बीदासर में 25 हाई रिस्क गावों में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092562


