ददरेवा जीएसएस पर गिरी आकाशीय बिजली, ट्रांसफार्मर जला:बूंगी फीडर की आपूर्ति ठप; चनाना, बूंगी, बास, खुड्डी समेत कई गांव प्रभावित
ददरेवा जीएसएस पर गिरी आकाशीय बिजली, ट्रांसफार्मर जला:बूंगी फीडर की आपूर्ति ठप; चनाना, बूंगी, बास, खुड्डी समेत कई गांव प्रभावित
सादुलपुर : सादुलपुर के निकटवर्ती ददरेवा गांव स्थित जीएसएस में मंगलवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा नुकसान हुआ है। इस घटना में जीएसएस का ट्रांसफार्मर जल गया, जिससे मौके पर धुआं और लपटें देखी गईं। यह घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे बारिश के दौरान हुई। तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे जीएसएस पर गिरी, जिसके परिणामस्वरूप बूंगी बिजली फीडर पूरी तरह ठप हो गया।
फीडर ठप होने से चनाना, बूंगी, बास, खुड्डी सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने के कारण ग्रामीणों को रातभर अंधेरे में रहना पड़ा और उनके दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू किया। विभाग द्वारा जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलकर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092790


