[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला की नाइट ड्रेस पहनकर मंदिर में चोरी की:चोरी करने के बाद घर जाकर सोया, CCTV देख पुलिस ने किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

महिला की नाइट ड्रेस पहनकर मंदिर में चोरी की:चोरी करने के बाद घर जाकर सोया, CCTV देख पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला की नाइट ड्रेस पहनकर मंदिर में चोरी की:चोरी करने के बाद घर जाकर सोया, CCTV देख पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में पड़ोसी महिला की नाइट ड्रेस पहनकर आए चोर ने मंदिर में चोरी की। घटना कोतवाली थाना इलाके में रामलीला मैदान स्थित काल भैरव मंदिर में चांदी के छत्र सोमवार को चोरी हो गए थे। मामला दर्ज होने पर पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी में आरोपी बीड़ी पीते दिखा। इस पर आरोपी की पहचान कर उसे घर से गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली पुलिस थाने में गोविंद चतेरा ने मुकदमा दर्ज करवाया था। इसमें बताया कि सोमवार रात मंदिर से चांदी के 2 दर्जन छत्र चोरी हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई थी। इसमें एक चोर हाथ में सरिया लेकर आता है। जो मंदिर के बाहर बैठकर पहले बीड़ी पीता है और फिर मंदिर के गेट का लॉक तोड़कर चोरी करता है।

पुलिस ने सीसीटीवी देखा तो आरोपी को पहचान लिया। चोरी करने के बाद आरोपी घर जाकर सो गया था। जब नींद से जागा तो सामने पुलिस खड़ी मिली। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

चोरी करने के पहले चोर ने मंदिर के बाहर बैठकर बीड़ी भी पी थी।
चोरी करने के पहले चोर ने मंदिर के बाहर बैठकर बीड़ी भी पी थी।

30 सीसीटीवी कैमरे देख आरोपी को किया गिरफ्तार

SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया- घटना के बाद पुलिस ने 30 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी राजकुमार उर्फ राजू हाल किराएदार रायजी का कुआं के पास को गिरफ्तार किया।

घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख रही थी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी राजकुमार ने जो कपड़े पहने हुए थे। वह पुलिस को उसी मकान में बाहर पड़े मिले, जहां राजकुमार किराए पर रहता था। जब पुलिस ने वहां मालूम किया तो वहीं रहने वाली एक महिला ने बताया कि कपड़े उसी के हैं। जो रात के समय उसने डोरी पर ही छोड़ दिए थे।

ऐसे में पुलिस हुलिए के आधार पर राजकुमार के कमरे में गई। राजकुमार जब जागा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पड़ोसी महिला के कपड़े पहनकर चोरी की थी। आरोपी की गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल दलीप की अहम भूमिका रही। आरोपी आदतन चोर है, जिसके खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

Related Articles