प्रदेश टॉपर्स में सीकर की बेटियों का दबदबा, 3 छात्राओं ने 99.80% अंक लाकर रचा इतिहास
प्रदेश टॉपर्स में सीकर की बेटियों का दबदबा, 3 छात्राओं ने 99.80% अंक लाकर रचा इतिहास
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं परीक्षा परिणाम में एक बार फिर सीकर जिले की बेटियों ने प्रदेशभर में अपना परचम लहराया है। जिले की तीन मेधावी छात्राओं ने 99.80 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉपर्स की सूची में जगह बनाई है।
सीकर शहर के पालवास रोड स्थित ब्राइट चिल्ड्रन स्कूल की छात्रा निकिता जांगिड़ और रिषिता तूनवाल ने विज्ञान वर्ग में 99.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। वहीं लोसल कस्बे के शेखावाटी स्कूल की छात्रा दिव्या भादू ने भी विज्ञान वर्ग में 99.80 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
इसके अलावा प्रिंस एजुकेशन हब की पांच छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जिससे शेखावाटी क्षेत्र की शैक्षणिक पहचान और मजबूत हुई है।
रिजल्ट घोषित होते ही स्कूलों में जश्न का माहौल बन गया। छात्राओं ने खुशी में डांस किया और मिठाइयां बांटकर अपनी सफलता का जश्न मनाया। स्कूल प्रबंधन द्वारा मेधावी छात्राओं का माला पहनाकर व साफा बांधकर सम्मान किया गया।
स्कूल संचालकों का कहना है कि सीकर अब शेखावाटी ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान में एक मजबूत एजुकेशन हब के रूप में उभर चुका है, जहां से हर साल प्रतिभाएं प्रदेश स्तर पर नया मुकाम हासिल कर रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2093154


