सादुलपुर में तेज रफ्तार कार होटल में घुसी, CCTV:देर रात हुआ हादसा, कार छोड़ मौके से फरार हुए युवक
सादुलपुर में तेज रफ्तार कार होटल में घुसी, CCTV:देर रात हुआ हादसा, कार छोड़ मौके से फरार हुए युवक
चूरू : चूरू जिले के सादुलपुर-हिसार बाईपास पर बीती रात तेज रफ्तार कार सड़क किनारे स्थित होटल में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि होटल का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बाहर खड़ी दो बाइक भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि घटना के समय होटल में मौजूद लोग सुरक्षित बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज गति से आती कार अचानक नियंत्रण खोकर सीधे होटल के भीतर घुसती नजर आ रही है।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार युवक काफी तेज रफ्तार में वाहन चला रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से कार सड़क से उतरकर सीधे होटल में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि होटल की दीवार और सामने का ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद कार सवार युवक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। जल्द ही फरार युवकों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2078824


