[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानोता जाटान में रामनवमी पर आस्था का सैलाब: लक्ष्मण जति समाधि स्थल पर यज्ञ, पदचिह्न स्थापना और महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मानोता जाटान में रामनवमी पर आस्था का सैलाब: लक्ष्मण जति समाधि स्थल पर यज्ञ, पदचिह्न स्थापना और महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

मानोता जाटान में रामनवमी पर आस्था का सैलाब: लक्ष्मण जति समाधि स्थल पर यज्ञ, पदचिह्न स्थापना और महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के मानोता जाटान गांव स्थित प्राचीन लक्ष्मण जति समाधि स्थल पर रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।पुजारी राजेन्द्र स्वामी के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे आयोजन को भक्तिमय बना दिया।कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ से हुई।पंडित कमलकांत शर्मा ने विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया,जिसमें मुख्य यजमान के रूप में रामनारायण ढाका एवं रज्जो देवी, सुरेश ताखर एवं सुमन देवी, नरेश ढाका एवं सरोज देवी, सुरेश ढाका एवं मंजू देवी तथा श्रीचंद ढाका एवं मनीष देवी ने आहुतियां दी और पूर्णाहुति के साथ यज्ञ को संपन्न किया।

यज्ञ के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।यज्ञ के उपरांत बाबा लक्ष्मण जति के पवित्र पदचिन्हों की विधिवत पूजा-अर्चना कर स्थापना की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। पदचिह्न स्थापना को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।इसके बाद महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान कर दिया।महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

मंदिर कमेटी अध्यक्ष राम नारायण ढाका ने बताया कि लक्ष्मण जति समाधि स्थल का जीर्णोद्धार समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से कराया गया है।उन्होंने बताया कि रामनवमी के शुभ अवसर पर बाबा के पदचिन्हों की स्थापना कर इस स्थल की धार्मिक महत्ता को और बढ़ाया गया है।ग्रामीणों के अनुसार इस समाधि स्थल को लेकर विशेष मान्यता है कि यहां बृहस्पतिवार को झाड़ू लगाने से चर्म रोग जैसे दाद, खाज और खुजली में राहत मिलती है। इसी आस्था के चलते यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं और बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं।

इस अवसर पर सरपंच बहादुर मल मेगवाल, पूर्व सरपंच अमरसिंह झाझड़िया, रूपचंद ढाका, मास्टर सभाचंद ढाका, रविन्द्र डीलर, चंदगीराम ढाका, महेन्द्र स्वामी, हरपाल ढाका, सत्यवीर ढाका, लीलूराम ढाका, रामेश्वर ढाका, सज्जन ढाका, पूर्व पंच विनोद ढाका, महावीर ढाका, हनुमान पायल, राजकुमार ढाका, सुमेर ढाका, अशोक ढाका, प्रहलाद पायल, सतवीर मेगवाल सहित अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles