उदावास में कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की स्मृति में होंगे कार्यक्रम, 30 को जागरण व 31 को श्रद्धांजलि सभा
उदावास में कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की स्मृति में होंगे कार्यक्रम, 30 को जागरण व 31 को श्रद्धांजलि सभा
झुंझुनूं : जिले के उदावास स्थित देवनारायण मंदिर उदावास में स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की स्मृति में दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के तहत 30 मार्च की रात्रि में भव्य जागरण एवं 31 मार्च को विशाल श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी।
देवनारायण मंदिर के महंत बचनाराम राम गुर्जर एवं देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मार्च को रात्रि में राजस्थान के प्रसिद्ध गायक नरेंद्र कोका सहित चौमुखा भैरूजी महाराज के भगत व भोपा द्वारा भक्ति एवं लोक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
इसके अगले दिन 31 मार्च को प्रातः कर्नल बैंसला की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस दौरान हवन एवं यज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों के अनुसार इस कार्यक्रम में चूरू, सीकर, झुंझुनूं, नीमकाथाना सहित प्रदेशभर से लोग भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि शेखावाटी क्षेत्र में उदावास स्थित देवनारायण मंदिर ही एकमात्र स्थान है, जहां कर्नल बैंसला की प्रतिमा स्थापित है।
उल्लेखनीय है कि कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने गुर्जर सहित एमबीसी समाज को आरक्षण दिलाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और समाज को संगठित करने में अग्रणी योगदान दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2075024


