[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गायत्री विद्यापीठ नवलगढ़ में विद्यारंभ संस्कार के भव्य आयोजन के साथ साथ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजन हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गायत्री विद्यापीठ नवलगढ़ में विद्यारंभ संस्कार के भव्य आयोजन के साथ साथ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजन हुआ

गायत्री विद्यापीठ नवलगढ़ में विद्यारंभ संस्कार के भव्य आयोजन के साथ साथ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजन हुआ

नवलगढ़ : संस्कारों की जन्मभूमि गायत्री विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय नवलगढ़ में गुरुवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वाधान में रामनवमी के पावन अवसर तथा चैत्र नवरात्र की पूर्णाहुति पर विद्यारंभ संस्कार का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार नन्हे बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराते हुए उन्हें प्रथम अक्षर लेखन करवाया गया।

इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय एवं संस्कार मय बना रहा। विद्यालय के प्रिंसिपल शिक्षाविद् श्री कृष्ण कुमार दायमा ने अपने उद्बोधन में विद्यारंभ संस्कार के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संस्कार बच्चों के बौद्धिक एवं नैतिक विकास की सशक्त नींव रखता है।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर संतोष दायमा एवं वाॅइस प्रिंसिपल ज्योति दायमा ने सभी बच्चों का माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों की पारम्परिक और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, शिक्षकों व अभिभावकों को पुरुस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में अलका तोमर, संतोष कंवर, ज्योति सैनी एवं राजेश चौहान द्वारा विधिवत् गायत्री यज्ञ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर रणवीर सिंह, कैलाश सैनी, विजय कुमार दायमा, पंकज सैनी, विद्याधर सांखला, सुनील सैनी, करिश्मा झाझड़िया, ऋद्धि शर्मा, तनुजा सैनी, मीना सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं मंगल मय जीवन की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles