[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंड्रेला में विद्यार्थी सम्मान समारोह व मेगा पीटीएम का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

मंड्रेला में विद्यार्थी सम्मान समारोह व मेगा पीटीएम का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

मंड्रेला में विद्यार्थी सम्मान समारोह व मेगा पीटीएम का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

मंड्रेला : क़स्बे के पिलानी रोड़ स्थित लाठ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं मेगा पीटीएम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेंडल, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर भामाशाहों द्वारा सम्मानित किया गया। इस पहल से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ शिक्षा के प्रति उत्साह भी बढ़ा। प्रधानाचार्या पिंकी कुमारी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अभिभावकों और विद्यालय के समन्वय से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है।

इस अवसर पर शंकर शरण पोलीवाल, कानाराम कानोड़िया, सुरेंद्र पाराशर, डॉ. धर्मवीर शर्मा, भामाशाह विनोद सिंह निर्वाण, महेश लाठ, अर्जुन सिंह शेखावत, विकास मोदी, नत्थू कर्णावत, भामाशाह इमरान खान, पार्षद रामाकांत पुरोहित, कुलदीप निर्वाण, खादिम खान सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता वीरेंद्र सिंह निर्वाण द्वारा किया गया। भामाशाह विनोद सिंह निर्वाण ने कहा कि विद्यार्थियों को सम्मानित करना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और वे अपने लक्ष्य के प्रति अधिक समर्पित होते हैं। शिक्षा ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव है, और हम सभी का कर्तव्य है कि इसमें अपना योगदान दें।

Related Articles