[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनूं के सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आयोजित, अभिभावकों से लिया फीडबैक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

निराधनूं के सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आयोजित, अभिभावकों से लिया फीडबैक

निराधनूं के सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आयोजित, अभिभावकों से लिया फीडबैक

निराधनूं : क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निराधनूं सहित सभी राजकीय विद्यालयों में बुधवार को मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) का आयोजन किया गया। लोकल परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद आयोजित इस बैठक में अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम विद्यालय के संस्था प्रधान पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जबकि संचालन उपप्राचार्य जयप्रकाश जांगिड़ ने किया। बैठक की शुरुआत निर्धारित एजेंडा के अनुसार हुई, जिसमें कक्षा 5, 8 और 10 के बोर्ड परिणामों पर अभिभावकों, ग्रामवासियों और विद्यार्थियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।

इसके साथ ही हाल ही में घोषित स्थानीय परीक्षा परिणामों का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया। अभिभावकों से विद्यार्थियों की पढ़ाई में सुधार, नियमित उपस्थिति और बेहतर परिणाम के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए गए।

विद्यालय स्टाफ ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे शिक्षा के प्रति जागरूकता और सहयोग का सकारात्मक माहौल बना।

Related Articles