[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामनवमी शोभायात्रा का हुआ भव्य स्वागत, मुस्लिम समाज ने पेश की भाईचारे की मिसाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रामनवमी शोभायात्रा का हुआ भव्य स्वागत, मुस्लिम समाज ने पेश की भाईचारे की मिसाल

रामनवमी शोभायात्रा का हुआ भव्य स्वागत, मुस्लिम समाज ने पेश की भाईचारे की मिसाल

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : रामनवमी के अवसर पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा के दौरान नई सड़क क्षेत्र में आपसी सद्भाव और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। ऑल युवा मुस्लिम सेवा संस्थान की ओर से शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

संस्थान के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की तथा जूस और पानी पिलाकर सेवा भाव से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान संस्थान के जिलाध्यक्ष संजय खान घांघू के नेतृत्व में पूरी टीम ने रैली में आए श्रद्धालुओं को गले लगाकर बधाइयां दीं और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अहसान गोरी, रफीक खान मेहरी, एडवोकेट सद्दाम हुसैन, जावेद ढबू, इमरान बाली, निजामुद्दीन खान, अहमद खान, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद जमील, मोहम्मद मुस्लिम, यूनुस खान, मुजामिल कुरैशी, शाहरुख खान, मोहम्मद सकलेन, जब्बार खान, इमरान खान, समीर बंटी, राजू गोरी, नदीम रघु, असलम खान, इशाक खान, सलमू खान, रमजान गोरी, सकील कुरैशी, जाबिर अली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस पहल को शहर में सांप्रदायिक सौहार्द और एकता का प्रतीक माना जा रहा है, जहां सभी समुदायों ने मिलकर त्योहार को उत्सव के रूप में मनाया।

Related Articles