प्राचीन काली माता मंदिर में नवरात्रि महोत्सव
प्राचीन काली माता मंदिर में नवरात्रि महोत्सव
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर अगुना मोहल्ला स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में नवरात्रि के पावन पर्व पर नवरात्रि महोत्सव के दौरान मां काली की भव्य पूजा अर्चना की गई अष्टमी को कन्या पूजन करवाया गया एवं मां काली की ज्योत और आरती की गई। पंडित उमेश दाधीच ने बताया कि यह प्राचीन काली माता मंदिर जो अत्यधिक प्राचीन है यहां मां काली की दिव्य प्रतिमा विराजमान है। यहां आने वाले भक्तों की सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती है हर वर्ष चैत्र और अश्विन नवरात्र में मां काली का भव्य श्रृंगार पूजा अर्चना एवं सप्त शती का पाठ किया जाता है जिसमें श्रद्धालु उपस्थित होकर अपने मनोकामनाओं के लिए प्रार्थना करते हैं। इस अवसर पर लक्ष्मी शर्मा सुरेश प्रजापत सहित अनेक श्रद्धालुओं ने मां काली की ज्योत लेकर मनोकामनाएं मांगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2074989


