देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
खेतड़ी नगर : केसीसी के नेहरू मैदान में चल रही आठ दिवसीय स्वामी विवेकानंद इंटर डिपार्मेंट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुकाबले रोमांचक रहे।
मंगलवार को खेले गए मुकाबले में मेडिकल विभाग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 3 विकेट पर 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में वन विभाग की टीम 90 रन पर ही ऑल आउट हो गई, जिससे मेडिकल टीम ने 120 रनों से शानदार जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
मेडिकल टीम की ओर से अभिषेक ने 21 गेंदों में 62 रन (4 छक्के, 8 चौके), सतीश गुर्जर ने 25 गेंदों में नाबाद 59 रन तथा डॉ. महेंद्र सैनी ने 48 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में सुभाष, डॉ. महेंद्र सैनी और प्रदीप ने दो-दो विकेट लिए। अभिषेक को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पहले खेले गए मुकाबले में नगरपालिका टीम ने जलदाय विभाग को 5 विकेट से हराया। जलदाय विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 92 रन बनाए, जबकि नगरपालिका ने 8.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में उमाशंकर को 3 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर एसडीएम सुनील चौहान, डीएसपी जुल्फिकार अली, तहसीलदार सुनील मील सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का समापन 30 मार्च को होगा।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us