[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गावी परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ प्रशिक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

गावी परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ प्रशिक्षण

गावी परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ प्रशिक्षण

सीकर : जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल सिंह के निर्देशन में नियमित टीकाकरण की गतिविधियों के सुदृढीकरण हेतु सेक्टर स्तर पर कस्बे के नायकान मौहल्ले में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस मौके पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के फील्ड मॉनिटर भोला राम कुमावत ने टीकाकरण शेड्यूल समझाया। साथ ही बताया की आशा सहयोगिनियों से समन्वय स्थापित कर एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहे के लिए प्रेरित किया। बताया कि सभी परिवारों को भरोसा दिलाकर टीकाकरण के लिए प्रेरित करना एवं अफवाह को रोकना सभी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य रहेगा। इस मौके पर महिला पर्यवेक्षक मंजू चौधरी, कमला चौधरी, मीरा शर्मा, उषा धीरवानी, शर्मिला पारीक सहित कार्यकर्ता मौजूद रही।

Related Articles