कार पोल से टकराई, तारों में स्पार्किंग से लगी आग:ड्राइवर मौके से फरार, क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित
कार पोल से टकराई, तारों में स्पार्किंग से लगी आग:ड्राइवर मौके से फरार, क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित
चूरू : चूरू जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र में लूणासर सड़क मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पोल टूट गया और स्पार्किंग के कारण कार में आग लग गई। घटना के बाद ड्राइवर कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
ग्रामीणों के अनुसार लूणासर की तरफ से आ रही कार सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर के तुरंत बाद पोल टूट गया और उसमें से चिंगारियां निकलने लगीं। देखते ही देखते कार के अगले हिस्से में आग लग गई।
घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से कार में लगी आग पर काबू पाया गया।
सूचना मिलने पर डिस्कॉम के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस घटना में बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2074049

