जैतासर स्कूल में लेडिज टॉयलेट का उद्घाटन:भामाशाह के सहयोग से 3.5 लाख की लागत से हुआ निर्माण
जैतासर स्कूल में लेडिज टॉयलेट का उद्घाटन:भामाशाह के सहयोग से 3.5 लाख की लागत से हुआ निर्माण
जैतासर : जैतासर ग्राम पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय परिसर में भामाशाह के सहयोग से निर्मित लेडिज टॉयलेट का उद्घाटन किया गया। 3.5 लाख रुपये की लागत से बने इस शौचालय का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि चैनरूप दायमा, प्रदीप कुमार सुराणा और रेखा राम गोदारा उपस्थित रहे। सीबीईओ सुनीता पूनियां और पीईईओ केशर देव सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।
विद्यालय के प्राचार्य देवानंद बलौदा ने बताया कि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित चैनरूप दायमा की प्रेरणा से समाजसेवी कैलाश चंद बाहेती ने इस आधुनिक सुविधा युक्त लेडिज टॉयलेट का निर्माण करवाया है। इससे विद्यालय की 300 बालिकाओं को लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में दुलाराम जाखड़, प्रहलाद सिंह, चेतन नाथ गोदारा, सोहन नाथ मूंड, चुनाराम तर्ड, उमाराम तर्ड, भंवर लाल शर्मा, बंसीलाल डूडी सहित विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2074049

