रामनवमी पर निकली भगवा रैली:श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत
रामनवमी पर निकली भगवा रैली:श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रानौली : क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर एक विशाल भगवा रैली निकाली गई। यह रैली शाम करीब 5 बजे रघुनाथजी के मंदिर से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हाथों में भगवा ध्वज लिए युवा, महिलाएं और बुजुर्ग “जय श्रीराम” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।
रैली मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों से गुजरी और वापस रघुनाथजी के मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान राम, लक्ष्मण और माता सीता की जीवंत झांकियां भी शामिल की गईं, जिन्हें देखने के लिए मार्ग में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
रैली के मार्ग में जगह-जगह दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कई स्थानों पर जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए रानोली पुलिस थाने का जाप्ता तैनात किया गया था। पुलिस की मौजूदगी में रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2074104

