सीकर में कलश लेकर निकलीं 1100 महिलाएं:गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आईं; शोभायात्रा में हाथी-घोड़े सहित कई झांकियां हुईं शामिल
सीकर में कलश लेकर निकलीं 1100 महिलाएं:गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आईं; शोभायात्रा में हाथी-घोड़े सहित कई झांकियां हुईं शामिल
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में रामनवमी की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम शुरू हो गए। सोभासरिया ट्रस्ट के निर्देशन में पहले दिन बुधवार को शोभायात्रा निकाली गई। वहीं गुरुवार को भगवान रामलला का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। श्रमदान मार्ग स्थित श्रीराम मंदिर से निकली शोभायात्रा में 2 हाथी, 4 ऊंट, 11 घोड़ी सहित 11 सजीव झांकियां भी शामिल रहीं। शोभायात्रा के दौरान भगवान शिव के अघोरी नृत्य का मंचन किया गया। जाट बाजार में रथ पर विराजे भगवान राम के विग्रह की महाआरती की गई। कलाकारों ने शोभायात्रा में करतब दिखाए।
कल सुबह होंगे भजन
शोभायात्रा में प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश भी दिया गया। शोभायात्रा के अंत में स्वयंसेवक कचरा साफ करते हुए निकले। शोभायात्रा में 1100 महिलाओं ने एक जैसी गुलाबी रंग की साड़ी और कलश धारण कर मनोरम दृश्य बना दिया। वहीं पुरुष भी एक रंग के साफे पहनकर शामिल हुए। शोभायात्रा श्रीराम मंदिर, सोभासरिया विश्राम भवन से शुरू होकर तापड़िया बगीची, स्टेशन रोड, जाटिया बाजार, रघुनाथ मंदिर, गोपीनाथ मंदिर और गणेश मंदिर होते हुए बजाज रोड से वापस श्रीराम मंदिर पहुंची।
शोभायात्रा में सजे-धजे ऊंट, घोड़े, हाथी, बैंड-बाजे और आकर्षक सांस्कृतिक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, आमजन, महिलाएं और बच्चे शोभायात्रा में शामिल हुए। 26 मार्च को सुबह 9 बजे से भजन संकीर्तन होगा तथा फिर 11 बजकर 50 मिनट पर भगवान श्रीराम का प्राकट्य महोत्सव मनाया जाएगा। वहीं गुरुवार को मंदिर पूरे समय श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहेगा।
देखें PHOTOS





देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2074000

